News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
खेलो इंडिया युवा खेलः मेजबान तमिलनाडु शीर्ष पर चेन्नई। जिमनास्ट आर्यन दावंडे ने एसडीएटी एक्वेटिक्स कॉम्प्लेक्स में आर्टिस्टिक ऑल-राउंड क्राउन में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही, चैम्पियन महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में अपना स्वर्ण पदक का खाता खोला। दावंडे ने कुल 73.200 अंक अर्जित कर उत्तर प्रदेश के प्रणव मिश्रा (72.470 अंक) को पछाड़कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के हर्षित ने 71.700 अंकों के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। मेजबान तमिलनाडु फिलवक्त छह स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। साइकिल चालक जे श्रीमाथी ने टीएनपीईएसयू वेलोड्रोम में गर्ल्स टाइम ट्रायल में 39.752 के समय के साथ राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीता, जबकि राज्य की उनकी साथी आर तमिलरा ने 41.028 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। राजस्थान की विमला ने रजत पदक जीता। लड़कों के टाइम ट्रायल में, तेलंगाना के आशीर्वाद सक्सेना ने 1:12.652 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र के वेदांत जाधव (1:13.362 सेकेंड) और हरियाणा के गुरमूर पूनिया (1:14.192 सेकेंड) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। अन्यत्र, नेहरू पार्क स्क्वैश कोर्ट में, लड़कियों की शीर्ष वरीयता प्राप्त पूजा आरती ने राज्य की साथी दीपिका वी पर 11-5, 11-4, 11-5 से आसान जीत के साथ व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश किया। हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा और ओडिशा ने ग्रुप बी से लड़कियों के वर्ग में दो-दो जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ पर 1-0 से जीत के साथ अंतिम चार चरण में अपना स्थान कायम किया। मेजबान तमिलनाडु और दिल्ली ने खेलो इंडिया युवा खेलों के दूसरे दिन रविवार को यहां दो-दो जबकि पंजाब, गुजरात, चंडीगढ़ और मणिपुर ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु की नव्या ने लड़कियों के पारंपरिक योग में दिन का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। तमिलनाडु की तरफ से दूसरा स्वर्ण पदक तलवारबाज अर्लिन एवी ने जीता। इससे तमिलनाडु चार स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। दिल्ली ने जूडो में दांव पर लगे पांच स्वर्ण पदक में से दो अपनी झोली में डाले जिससे वह पदक तालिका में तमिलनाडु के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया। दिल्ली की तन्नू मान ने लड़कियों के 48 किग्रा भार वर्ग जबकि अनुराग सागर ने लड़कों के 55 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। जूडो में ही गुजरात की अंकिता ने लड़कियों के 55 किग्रा, चंडीगढ़ की सपना ने लड़कियों के 40 किग्रा और पंजाब के शिवांश वशिष्ठ ने लड़कों के 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किये। कबड्डी में लड़कों का फाइनल मौजूदा चैंपियन हरियाणा और राजस्थान के बीच खेला जाएगा।