News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
37वें नेशनल खेलों में अलग-अलग भार वर्गों में जीते स्वर्ण खेलपथ संवाद नरवाना। गोवा में हुए 37वें नेशनल खेलों में नरवाना क्षेत्र के पांच खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में अलग-अलग भाग वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन जींद के प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि गोवा में हुए 37वें नेशनल खेलों में क्षेत्र के पांच खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो के अलग-अलग भाग वर्ग में भाग लिया, जिसमें नवीन संधू पुत्र मांगे राम ने 68 किलो में स्वर्ण पदक, अजय कुमार पुत्र वकील सिंह ने 63 किलो में स्वर्ण, अमन पुत्र महेंद्र बड़नपुर निवासी ने 68 किलो में कांस्य और विकास पूनिया पुत्र राममेहर निवासी 54 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों के साथ ऋतिक शर्मा पुत्र सतीश शर्मा निवासी डूमरखा राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 में रजत पदक एवं राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी, व खिलाड़ी वीरेंद्र पुत्र राजमल निवासी जींद तालीन ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2023 में कांस्य पदक के लिए जल्द ही नागरिक अभिनंदन व मान सम्मान उचित मंच पर किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव अनुराग शर्मा, प्रधान योगेश सैनी व सियाराम गोयल, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, सतीश गोयल, सुभाष शर्मा, अनिल शर्मा, डॉ. अशोक गोयत व अन्य साथियों ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को बधाइयां दीं।