News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
10 स्वर्ण सहित कुल 33 पदक जीते, सरकार देगी आर्थिक प्रोत्साहन हरियाणा के खाते में दस स्वर्ण पदक, छह रजत और 17 कांस्य पदक खेलपथ संवाद हिसार। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के हिसार में आयोजित 'हरियाणा कृषि विकास मेले'में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने रविवार को चीन में समाप्त हुए 19वें एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। चीन में सम्पन्न हुए 19वें एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक सहित कुल 33 पदक जीते। इन खेलों में हरियाणा के 86 खिलाड़ियों ने सहभागिता की थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्वीटर) पर उपराष्ट्रपति धनखड़ का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो हरियाणवी भाषा में कहते हुए नजर आ रहे हैं जिसे मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर लिखा है कि "मैं पता लगाऊंगा कि हरियाणा के दूध में, दही में, घी में,ऐसी के बात सै, कि वो कर बैठो जो दुनिया में कोई ना कर पावै!" सीएम खट्टर ने इसमें आगे लिखा कि "माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा हिसार में आयोजित 'हरियाणा कृषि विकास मेले' में प्रदेश के लिए की गई इस प्रशंसा में हरियाणा के प्रति उनका स्नेह भी है और एक सन्देश भी। निश्चित ही यह सन्देश हरियाणावासियों को अधिक उत्साह के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा। हृदय से आभार!" गौरततलब है कि एशियाई खेलों में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार खिलाड़ियों ने 107 मेडल अपने नाम किए। इसमें भी हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 23 पदक जीते थे। लेकिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस बार 10 स्वर्ण पदक सहित 33 पदक जीतकर अपनी महारत हासिल की है। हरियाणा ने इंचियोन में 23 तथा 2018 में जर्काता में 18 पदक जीते थे। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को करेगी मालामाल हरियाणा सरकार स्वर्ण पदक विजेताओं को इनाम में तीन करोड़ रुपये, रजत पदक पर डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये देगी। इसके अलावा प्रतिभागियों को भी साढ़े सात लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कदम उठा रही है। एशियाई खेलों के बाद अब प्रदेश के 800 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। 25 अक्टूबर से गोवा में शुरू होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर हरियाणा ने तैयारियां मुकम्मल करनी शुरू कर दी हैं। एशियाई खेलों में सोनीपत के 13 खिलाड़ियों ने पदक जीते चीन में सम्पन्न एशियाई खेलों में सोनीपत जिले के 13 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीते, दो कबड्डी में और एक पुरुष हॉकी में। जहां महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, वहीं तीन खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। एशियाई खेलों में भाग लेने वाले 655 खिलाड़ियों में से 86 हरियाणा से थे और उनमें से 22 अकेले सोनीपत जिले से थे। हरियाणा के खिलाड़ियों ने 33 पदक जीते, 17 टीम स्पर्धाओं में और 16 व्यक्तिगत स्पर्धाओं में। इनमें से दस स्वर्ण पदक, छह रजत और 17 कांस्य पदक हैं। पुरुष और महिला दोनों कबड्डी टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। इन टीमों में सोनीपत जिले के पांच खिलाड़ी थे। जिले के बिचपरी गांव की साक्षी और रिंढाणा गांव की पूजा महिला स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा थीं। इसी तरह, जिले के भैंसवाल कलां गांव के प्रवेश और सुनील और कथूरा गांव के सुरजीत नरवाल पुरुषों की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी टीम का हिस्सा थे। इसी तरह, जिले के भैंसवाल कलां गांव के प्रवेश और सुनील और कथूरा गांव के सुरजीत नरवाल पुरुषों की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी टीम का हिस्सा थे। कुरार गांव के सुमित और सोनीपत शहर के अभिषेक नैन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में खेले। नेहा गोयल, निशा वारसी और मोनिका मलिक कांस्य पदक जीतने वाली महिला भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थीं। नेहा की बड़ी बहन मोनिका ने कहा कि लड़कियों ने एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया, वे पेरिस ओलम्पिक में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में, जिले के मदीना गांव की सोनम मलिक और डबरपुर गांव के सुनील कुमार ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता, जबकि सीमा अंतिल ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता।