News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
सचिन सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे फाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराया खेलपथ संवाद नरवाना। पहली नोर्थ जोन सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता हरियाणा की टीम ने जीत ली है। नरवाना के हॉकी कोच डॉ. संदीप गोयत व रविन्द्र श्योकंद ने बताया कि एक अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक झांसी (उत्तर प्रदेश) में पहली नोर्थ जोन सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में अकेले नरवाना के छह हॉकी खिलाड़ियों अंकुश, अमित, सचिन, मोनू, अमन व साहिल का चयन हुआ तथा सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत हरियाणा की टीम ने फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में नरवाना के खिलाड़ी सचिन सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे। नरवाना के शहीद भगत सिंह हॉकी कल्ब के प्रधान भारतभूषण गुप्ता व सचिव रणदेव गोयत ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम व कोच प्रदीप मोर को दिया। हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया।