News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
भारत के खिलाफ एशिया कप का फाइनल रविवार को खेलपथ संवाद कोलम्बो। श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेलना संदिग्ध है। तीक्षणा की चोट की गंभीरता का पता स्कैन के बाद चलेगा। पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को श्रीलंका की दो विकेट की जीत के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय तीक्षणा के दायें हैमस्ट्रिंग (पैर की मांसपेशियों) में खिंचाव आ गया। श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘महेश तीक्षना की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। खिलाड़ी की स्थिति का पूरी तरह से आकलन करने के लिए उसका स्कैन किया जाएगा।’ तीक्षणा की चोट ने श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि पहले से ही वानिंदु हसरंगा, दुश्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा जैसे अहम खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। श्रीलंकाई टीम रविवार को फाइनल में भारत से भिड़ेगी।