News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
एशियाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत मलयेशिया और जापान के बीच होने वाले मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह दिन का तीसरा मैच होगा। एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता पांच नवम्बर तक चलेगी। भारतीय टीम अभी अच्छी फॉर्म में है। उसने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि पिछले साल स्पेन में एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में खिताब हासिल किया था। भारत ने 2016 में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी जबकि 2018 में वह उप विजेता रहा।