News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
हांगकांग में फहराया तिरंगा, गुरुग्राम में हुआ अभिनंदन खेलपथ संवाद गुरुग्राम। हांगकांग में 22 से 26 अगस्त 2023 के बीच हुई शटलकॉक एशियन चैम्पियनशिप में गुरुग्राम के गांव सिकंदरपुर घोसी निवासी खिलाड़ी योगेश व मनीष ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों ने कांस्य व रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। मंगलवार को गृह क्षेत्र लौटे खिलाड़ियों का गुरुग्राम के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया तथा तिरंगा लहराते हुए उनके सम्मान में जुलूस निकाला। मंगलवार को लौटे खिलाड़ी योगेश व मनीष का स्वागत करने के लिए ग्रामीणों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। उनके मेडल जीतने के साथ ही यहां पर लोग खुशियां मना रहे थे। मंगलवार को स्वदेश लौटे खिलाड़ी जब अपने गृह क्षेत्र पहुंचे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन पर पुष्प वर्षा की गई। उन्हें स्वागत व सम्मान स्वरूप मालाएं पहनाई गईं। शटलकॉक खेल एसोसिएशन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास कुमार ने स्वयं खिलाड़ियों के साथ हांगकांग जाकर एशियन खेलों में उनका हौसला बढ़ाया।