News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने बढ़ाया होनहार का हौसला खेलपथ संवाद कानपुर। डॉक्टर बृज किशोरी दुबे मेमोरियल विद्यालय का होनहार तीरंदाज देवराज दीक्षित अब रीजनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्णिम लक्ष्य पर निशाना साधने की कोशिश करेगा। उसका चयन आईसीएसई की रीजनल टीम में हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने देवराज को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए रीजनल स्पर्धा में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। स्पोर्ट्स टीचर अवधेश उपाध्याय ने जानकारी दी कि डॉक्टर बृज किशोरी दुबे मेमोरियल विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र देवराज दीक्षित का चयन रीजनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए आईसीएसई टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 11 और 12 सितम्बर को होगी। देवराज के चयन पर निकिता सचान एवं तीरंदाजी कोच दिनेश कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त की वहीं कानपुर तीरंदाजी संघ के महासचिव वैभव गौड़ ने देवराज को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।