News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
हैवरंग अकादमी की होनहार हर्षिनी पी और लोकप्रदीप पर होंगी निगाहें
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। आगामी एशियाई और विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय ताइक्वांडो टीम की चयन ट्रायल नासिक में 22 जुलाई को होने जा रही है। इस चयन ट्रायल में हैवरंग अकादमी की होनहार खिलाड़ी हर्षिनी पी और लोकप्रदीप भी हिस्सा लेंगे। हैवरंग अकादमी के प्रशिक्षक डॉ. अशोक कुमार लेंका को भरोसा है कि यह खिलाड़ी अपने खेल कौशल से टीम इंडिया में जगह बनाने में जरूर सफल होंगे।
होनहार हर्षिनी पी और लोकप्रदीप काफी प्रतिभाशाली हैं। तमिलनाडु राज्य की छात्रा हर्षिनी पी जूनियर कांस्य पदक विजेता है। हर्षिनी पी कर्नाटक में जूनियर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में अपना जलवा दिखा चुकी है वहीं मास्टर लोकप्रदीप कैडेट ताइक्वांडो पूमसे इवेंट में तमिलनाडु में हुई नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। दोनों खिलाड़ी 22 जुलाई को नासिक में होने जा रही एशियाई और विश्व चैम्पियनशिप की चयन ट्रायल में भारतीय टीम में चयन के लिए जूनियर और कैडेट वर्ग में हिस्सा लेंगे। हैवरंग अकादमी के कोच डॉ. अशोक कुमार लेंका दोनों खिलाड़ियों के भारतीय टीम में जगह बनाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।