News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ को 4-2 से पराजित किया खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। हॉकी मध्य प्रदेश ने प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ को 4-2 से पराजित कर 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 जीत ली। हॉकी हरियाणा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। हॉकी मध्य प्रदेश ने फाइनल में चंडीगढ़ को 4-2 से हराया। हॉकी मध्य प्रदेश के लिए गोलस्कोरर श्रेयस धूपे, मोहम्मद कोनैन डैड और अली अहमद थे। हॉकी चंडीगढ़ के लिए सुमित और सुरिंदर सिंह ने गोल किए। हॉकी हरियाणा ने तीसरे और चौथे स्थान के मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 3-1 से हराया। हॉकी हरियाणा की तरफ से शुभम, कप्तान रोहित और प्रिक्षित पांचाल ने गोल किए वहीं हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की ओर से एकमात्र गोल आकाश सोरेंग ने किया। इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 4-4 (एसओ 12-11) से हराया। हॉकी मध्य प्रदेश के लिए मोहम्मद ज़ैद खान, अली अहमद, मोहित कर्मा और ज़मीर मोहम्मद ने एक-एक गोल किए। जवाब में, दीपक मिंज, आकाश सोरेंग, अनमोल एक्का और प्रताप टोप्पो ने एक-एक गोल कर निर्धारित समय के अंत तक खेल को 4-4 से बराबर कर दिया। शूटआउट में दोनों टीमों ने दृढ़ता दिखाते हुए कुल 23 गोल किए। शूटआउट में हॉकी मध्य प्रदेश ने कुल 12 गोल किये। शूटआउट में सुंदरम सिंह राजावत और श्रेयस धूपे ने तीन-तीन गोल किए, जबकि लव कुमार कनौजिया, कप्तान अंकित पाल और मोहम्मद जैद खान ने दो-दो गोल किए। हॉकी मध्य प्रदेश के गोलकीपर अमान खान अपनी टीम के लिए मैच के हीरो रहे, क्योंकि उन्होंने हॉकी ओडिशा एसोसिएशन के जसमन मुंडा के एक महत्वपूर्ण गोल को बचाकर अपनी टीम को चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचाया था।