News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
10 में से 8 महिला पहलवानों ने जीते मेडल खेलपथ संवाद सोनीपत। किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रही एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में अंडर-23 आयु वर्ग में बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया है। 10 में से 8 महिला पहलवानों ने मेडल जीतकर धूम मचा दी। महिला पहलवानों ने 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और एक ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। पदक विजेता 5 पहलवान हरियाणा की हैं। अंडर-23 आयु वर्ग में भी महिला पहलवानों ने खिताबी जीत दर्ज की। इससे पहले अंडर-17 आयु वर्ग में भी महिला पहलवानों ने 7 स्वर्ण सहित 9 मेडल जीत पहला स्थान प्राप्त कर किया था। महिला वर्ग में नीलम (उत्तर प्रदेश, 50 किलो), अंजली दादरी (हरियाणा, 59) व हर्षिता हिसार (हरियाणा, 76 किलो) ने गोल्ड मेडल जीते। फाइनल में राधिका पानीपत (हरियाणा, 68 किलो) को हार के चलते सिल्वर पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं तमन्ना (हरियाणा, 53 किलो), रजनी (दिल्ली 57 किलो) भतेरी (हरियाणा, 65 किलो) ने सिल्वर मेडल जीते। वहीं निकिता (दिल्ली, 62 किलो) ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया।