News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
गोल्डन ग्रांप्री में जीता कांस्य अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा- बहुत बड़ी उपलब्धि खेलपथ संवाद नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की झांसी निवासी लांगजम्पर बेटी शैली सिंह ने गोल्डन ग्रांप्री में कांस्य पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। शैली ने गोल्डन ग्रांप्री में लम्बी कूद में 6.65 मीटर की छलांग लगाई। 19 वर्षीय शैली ने पहले ही दौर में 6.65 मीटर की छलांग लगाई, जो विश्व एथलेटिक्स की गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता में उनकी सर्वश्रेष्ठ जम्प साबित हुई। अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर सुर्खियों में आईं झांसी की शैली सिंह ने अपने सीनियर स्तर के पहले ही आउटडोर कम्पटीशन में कांस्य पदक जीत लिया। शैली ने गोल्डन ग्रांप्री में लम्बी कूद में 6.65 मीटर की छलांग लगाई। 19 वर्षीय शैली ने पहले ही दौर में 6.65 मीटर की छलांग लगाई, जो विश्व एथलेटिक्स की गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता में उनकी सर्वश्रेष्ठ जम्प साबित हुई। बीते माह ही शैली ने इंडियन ग्रांप्री में 6.76 मीटर की छलांग लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यह अंजू बॉबी जॉर्ज के 6.83 मीटर के बाद सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन है। यहां वह अपने सर्वश्रेष्ठ से 11 सेंटीमीटर पीछे रहीं। कांस्य पदक जीतने के दौरान उन्हें थोड़ी हवा की भी मदद मिली। तीसरे दौर तक शैली बढ़त पर चल रही थी। जर्मनी की मैरीसे लुजोलो ने 6.79 मीटर के साथ स्वर्ण जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ब्रूक बुशकुएल ने 6.77 मीटर के साथ रजत पदक जीता। शैली ने 2021 में अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स में 6.59 मीटर के साथ रजत जीता था। शैली एशियाई इंडोर एथलेटिक्स में 6.27 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रही थी। शैली की आदर्श अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा, ''गोल्डन ग्रांप्री में कांस्य जीतना बड़ी उपलब्धि है। अभी वह 19 साल की है और स्पर्धा में सबसे कम उम्र की एथलीट थी। स्वर्ण और रजत जीतने वाली एथलीटों की उम्र 30 साल के करीब है। मैंने भी इसी इवेंट में 2004 में स्वर्ण पदक जीता था। शैली का भविष्य काफी उज्ज्वल है।''