News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
हॉकी कोच सरपाल और टेनिस के दिवंगत नरेश कुमार को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विश्व चैम्पियनशिप में दो बार रजत पदक जीतने वाली अंजुम मोद्गिल को अर्जुन अवॉर्ड और हॉकी कोच सरपाल सिंह, टेनिस के दिग्गज दिवंगत नरेश कुमार की पोती शिवानी मीरचंदानी को द्रोणाचार्य अव़ॉर्ड दिया। खेल मंत्रालय की ओर से इन तीनों को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा काफी पहले ही की जा चुकी थी, लेकिन निजी कारणों से तीनों राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार ग्रहण नहीं किए। इस दौरान नरेश कुमार का निधन भी हो गया। अंजुम को 2019 में अर्जुन, नरेश कुमार को 2020 और सरपाल सिंह को 2021 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई थी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सादे समारोह में अंजुम को अर्जुन और सरपाल सिंह को द्रोणाचार्य अवॉर्ड की ट्राफी दी। इस दौरान खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी भी मौजूद थीं। नरेश कुमार लम्बे समय तक भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान रहे। वह विम्बलडन के प्री क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे।