News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नकद प्रोत्साहन राशि देकर बढ़ाया हौसला खेलपथ संवाद संगरूर। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले संगरूर जिले के 5 खिलाड़ियों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नकद राशि देकर सम्मानित किया है। उपायुक्त जतिंदर जोरवाल ने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई दी है और भविष्य में इनकी सफलता की कामना की है। उपायुक्त ने बताया कि हाल ही में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को 5-5 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 2-2 लाख रुपये से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला संगरूर के चार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक जीतने पर तीन-तीन लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले एक खिलाड़ी को दो-दो लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आजादवीर सिंह को तीरंदाजी में (व्यक्तिगत), सान्या को तलवारबाजी, हरप्रीत सिंह को कुश्ती (87 किलोग्राम) और सुखजिंदर सिंह को रोइंग (4गुणा 2 किलोमीटर) में रजत पदक जीतने पर सम्मानित किया। मुक्केबाज़ी (51 किलोग्राम) में कांस्य पदक जीतने पर स्पर्श कुमार को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।