News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ऑस्ट्रेलिया से जून में होगा खिताबी मुकाबला न्यूजीलैंड से हार के बाद श्रीलंका बाहर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। न्यूजीलैंड से श्रीलंका की पराजय के बाद भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से जून में होगा। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के एक अहम मुकाबले में सोमवार को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दो विकेट से हरा दिया। इसके बाद टीम इंडिया का रास्ता साफ हो गया। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप टूर्नामेंट की टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रहा वहीं, भारत ने दूसरे नम्बर पर जगह पक्की कर ली। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक लंदन स्थित ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। आईसीसी ने मैच के लिए एक दिन रिजर्व रखा है। यह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का दूसरा सीजन है। भारत ने इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेला था। तब कीवी टीम ने साउथैम्टन में भारत को 8 विकेट से हरा दिया था। दरअसल, श्रीलंका के हारने से टीम इंडिया को फायदा हुआ है। श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार गया। इस वजह से पॉइंट्स टेबल में उसके 48.48% पॉइंट्स हो गए है। अब अगर श्रीलंका की टीम सीरीज 1-0 से जीतती भी है, तो उसके भारत के बराबर पॉइंट्स नहीं होंगे। वहीं, दूसरी ओर अब अगर भारतीय टीम चौथा टेस्ट मैच हार भी जाती है, तो उसके 56.94% पॉइंट्स रह जाएंगे, जोकि श्रीलंका से ज्यादा होंगे। पांचवें दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिए 257 रन की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने 28/1 के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। विलियमसन ने 194 गेंदों पर 121 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और एक छक्का भी लगाया। विलियमसन के अलावा डेरिल मिचेल ने 81 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे जयदा 3 विकेट लिए। उनके अलावा प्रभात जयसूर्या ने 2, कासुन रजिथा और लाहिरू कुमारा ने 1-1 विकेट लिए।