News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ऑल इंडिया अंतर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, बहालगढ़ में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया अंतर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें कोलकाता के तीरंदाजों ने अपना दबदबा दिखाते हुए 59 मेडल जीतकर ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया वहीं भोपाल 40 मेडल के साथ दूसरे और गुवाहाटी 24 मेडल लेकर तीसरे नम्बर पर रहा। द्रोणाचार्य, अर्जुन अवार्डी तीरंदाजों के साथ ही साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने तीरंदाजों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह ने बताया कि साई बहालगढ़ में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। कोलकाता के तीरंदाजों ने 59 मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी हासिल की। प्रतियोगिता में कुल 159 मेडल के लिए मुकाबले हुए। साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि देशभर के 6 स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) से जीतकर आए तीरंदाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य की प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक मेडल जीत सकेंगे। इस दौरान सहायक निदेशक सेटो त्यागी, उपनिदेशक आशीष शर्मा, पद्मश्री तरुणदीप राय, अभिषेक वर्मा, पूर्णिमा महतो, माझी सिवैया, दीपिका कुमारी, अतानुदास, ज्योति सुरेखा, रीना कुमारी, वी प्रनिता और सुभाष मुसानिया समेत सैकड़ों तीरंदाज मौजूद थे।