Visit Website
Logout
Welcome
Logout
Dashboard
Social Links
Advertisment
Add / Edit Category
Add News
All News
Newspaper
Book
Videos
Bottom Marquee
About
Sampadika
Contact
Change Password
Dashboard
News Edit
Edit News Here
News Title :
News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
News Image:
Category:
अपनी बात
शख्सियत
साक्षात्कार
आयोजन
मैदानों से
ग्वालियर
राज्यों से
क्रिकेट
स्लाइडर
प्रतिभा
अंतरराष्ट्रीय
शिक्षा
Description:
25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरथ कमल को बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। शरथ खेल रत्न हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे जबकि बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय, महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों एल्धोस पॉल और अविनाश साबले सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एक विशेष समारोह में पिछले कुछ वर्षों में भारतीय खेलों के शीर्ष खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन पारंपरिक रूप से हर साल 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है लेकिन पिछले साल भी यह कार्यक्रम किसी अन्य तारीख पर आयोजित किया गया था।
शरथ कमल को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया गया। अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक कांस्य प्रतिमा और सम्मान पत्र दिया जाता है। खेल रत्न राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला पहला पुरस्कार था। इसके बाद लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिये गये। इस समारोह में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं:
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022: अचंता शरथ कमल।
अर्जुन पुरस्कार :
सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्धोज पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बाउल), सागर कैलास ओवलकर (मल्लखंब), इलावेनिल वलारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशू), मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2022 नियमित श्रेणी: जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा निशानेबाजी), सुजीत मान (कुश्ती)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार-(आजीवन)दिनेश जवाहर लाड क्रिकेट, बिमल प्रफुल्ल घोष फ़ुटबॉल, राज सिंह कुश्ती।
आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कारः-
अश्विनी अकुंजी एथलेटिक्स, धर्मवीर सिंह हॉकी, बी.सी. सुरेश कबड्डी, नीर बहादुर गुरुंग पैरा एथलेटिक्स।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइज़ेज़ प्राइवेट लिमिटेड, कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान, स्की और स्नोबोर्ड एसोसिएशन।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफ़ीः
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर।