News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
विश्व चैम्पियन ने सलमान खान के साथ किया डांस खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन अपने खेल से प्यार करने के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी काफी पसंद करती हैं। उन्होंने कई बार यह कहा कि वह सलमान की बड़ी फैन हैं और वह उनसे मिलना चाहती हैं। निकहत का यह सपना अब पूरा हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलमान खान के साथ डांस कर रही हैं। निकहत ने सलमान की फिल्म 'लव' के गाने 'साथिया तूने क्या किया' पर उनके साथ डांस किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि उनका सपना पूरा हो गया है। वीडियो में सलमान काले रंग की पैंट के साथ सफेद शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वह गाने को गुनगुना भी रहे थे। जरीन ने कहा कहा कि उनका इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। जरीन ने मई में फ्लाईवेट (52 किलोग्राम) वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में कहा था, ''वह उनकी बड़ी फैन हैं। फैन क्या, एसी समझ लो। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। शायद वह मेरा ही इंतजार कर रहे हैं। मैं उनकी फिल्म हम साथ-साथ हैं को देखने के बाद उन्हें पसंद करनी लगी थीं। 1990 के दशक के सलमान के चेहरे पर मासूमियत थी। मैं उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रही हूं।" राष्ट्रमंडल खेलों की लाइट फ्लाईवेट चैम्पियन निकहत जरीन 2024 के पेरिस ओलंम्पिक तक 50 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 52 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में आई थीं। अब वो इसी में आगे बढ़ेंगी। वह 52 किलोग्राम में वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीती थी।