News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
एक साल में इस फार्मेट में 50 से अधिक छक्के लगाए नई दिल्ली। भारत के सूर्य कुमार यादव दुनिया के नम्बर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। वे आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नम्बर-1 पर आ गए हैं। सूर्या ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा है। बुधवार को जारी रैकिंग में सूर्यकुमार को पिछले मुकाबले के अर्धशतक का फायदा मिला और उनके 863 अंक हो गए। यह अर्धशतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 842 अंक लेकर दूसरे नम्बर पर हैं। दोनों के बीच 21 रेटिंग पॉइंट का डिफरेंस हैं यानी सूर्या रिजवान से 21 पॉइंट्स ऊपर हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे 792 पॉइंट के साथ तीसरे, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 780 पॉइंट के साथ चौथे और साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम 767 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। विराट कोहली भी 638 पॉइंट के साथ रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं। विराट इस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान शानदार फॉर्म में हैं। अब तक खेले 4 मैचों में वह तीन फिफ्टी लगा चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने फिफ्टी लगाई है। टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने वाले सूर्यकुमार यादव ओवरऑल 23वें और भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। सूर्या के अलावा विराट कोहली भी भारत से नंबर-1 पर रह चुके हैं। विराट सितंबर 2014 से दिसंबर 2017 तक 1013 दिनों तक लगातार पहले स्थान पर थे। इस टी-20 वर्ल्ड कप के 4 मैचों में सूर्या का बेहतरीन फॉर्म जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में जल्द आउट होने के बाद सूर्या ने नीदरलैंड के खिलाफ 25 गेंद में 51 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल हालात में 68 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंद पर 30 रन बनाए। इस तरह 4 मैचों में 164 रन बनाए हैं। मार्च 2021 में भारत के लिए टी-20 इंटरनेशल डेब्यू के बाद से सूर्यकुमार यादव का बल्ला लगातार बोला है। इस साल 27 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 183.90 की स्ट्राइक रेट से 960 रन बनाए हैं। इनमें 8 हाफ सेंचुरी और इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी भी शामिल हैं। डेब्यू के बाद से सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में 38 मैच खेले। इसमें उन्होंने 177.31 के स्ट्राइक रेट से 1204 रन बनाए हैं। इनमें 11 फिफ्टी और एक सेंचुरी शामिल है। टीम इंडिया में आने से पहले उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खुद को साबित किया। आईपीएल में 136.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल 2012 में सूर्या को मुंबई इंडियंस टीम ने खरीदा था। सूर्या अपने पहले मैच में 0 पर आउट हो गए। इसके बाद पूरे सीजन कोई और मैच नहीं मिला। 2013 में उन्होंने आईपीएल नहीं खेला। 2014 से 2017 तक भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। फिर 2018, 2019 और 2020 में उनके खेल में मानो चमत्कार सा हो गया। इन तीन साल में सूर्या ने 512, 424 और 480 रन बना दिए। 2018 के IPL में वो सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। तब MI ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।