News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित 19 पदक जीते
खेलपथ संवाद
मथुरा। जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा के छात्र-छात्राएं शिक्षा ही नहीं खेलों में भी किसी से कम नहीं हैं। हाल ही डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2022-23 में जी.एल. बजाज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 पदक जीते। इन पदकों में 02 स्वर्ण, 13 रजत और 04 कांस्य पदक शामिल हैं।
खेल अधिकारी लोकेश शर्मा ने बताया कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट में जी.एल. बजाज के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और विभिन्न खेलों में 19 पदक जीते। पदक विजेताओं में तुषार दीक्षित कम्प्यूटर साइंस अंतिम वर्ष ने गोला फेंक में जहां स्वर्ण पदक जीता वहीं कम्प्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के हर्षित यादव ने लम्बी कूद में स्वर्णिम सफलता हासिल की।
इसी प्रकार इशिता अग्रवाल कम्प्यूटर साइंस एआई एण्ड डीएस द्वितीय वर्ष, विशा, विकास कम्प्यूटर साइंस एआईएमएल द्वितीय वर्ष, मोहन सिंह तृतीय वर्ष और मंटू कुमार यादव कम्प्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष ने एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं में रजत पदक से अपने गले सजाए। कम्प्यूटर साइंस अंतिम वर्ष के अभिषेक कुमार, कम्प्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के मयंक, गणेश और रुद्रांश ने बैडमिंटन में चांदी के तमगे जीते। कम्प्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष के संकल्प कुमार निषाद, तृतीय वर्ष के मोहन सिंह, पारस कुमार सिंह तथा हर्षित यादव ने एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं में कांस्य पदक जीते। खेल अधिकारी लोकेश शर्मा, प्रो. आशीष अग्रवाल और प्रो. आशीष प्रताप सिंह की देख-रेख में जी.एल. बजाज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने प्रसन्नता व्यक्त की और विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि आज के समय में खेलों का बहुत महत्व है। छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ ही खेलों में भी अपना करिअर बना सकते हैं।