News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
वर्ष 2025 तक लगा बैन! खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। भारतीय भाला फेंकने वाले शिवपाल सिंह को डोपिंग उल्लंघन के कारण अक्टूबर 2025 तक प्रतिस्पर्धा से निलम्बित कर दिया गया है। उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ मेथेंडिएनोन, स्टेरॉयड के लिए पाज़िटिव पाया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने शिवपाल सिंह को 4 साल के लिए निलम्बित कर दिया। प्रतिबंध 21 अक्टूबर, 2021 से लागू होगा, जिसका अर्थ है कि 27 वर्षीय खिलाड़ी अक्टूबर 2025 तक मैदान में नहीं उतर सकेगा। उत्तर प्रदेश के एथलीट 2019 एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता थे, जहां उन्होंने 86.23 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका था। उन्होंने 2019 विश्व सैन्य खेल में भी पदक जीता था। शिवपाल सिंह इस साल डोपिंग के जाल में फंसने वाले पांचवें भारतीय स्टार एथलीट हैं। डिस्कस थ्रोअर नवजीत कौर ढिल्लों, धाविका धनलक्ष्मी सेकर और क्वार्टर-मिलर एमआर पूवम्मा, सभी को उल्लंघन के कारण प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है। टोक्यो ओलम्पियन कमलप्रीत कौर भी डोप टेस्ट में फेल हो गईं। शिवपाल सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में अपनी दावेदारी पेश की थी। जहां वह पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउंड में 76.40 मीटर के थ्रो के साथ 27वें स्थान पर रहे थे। शिवपाल टोक्यो ओलंपिक जैवलिन थ्रो चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद थ्रो के दौरान अधिक दूरी तय करने वाले दूसरे भारतीय एथलीट हैं।