News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
इनके नाम है सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का भारतीय रिकॉर्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और ओलम्पियन दिलीप टिर्की ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दिलीप टिर्की ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करते हुए देखा जा सकता है। पूर्व कप्तान ने कहा कि वह भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिलीप टिर्की ने ट्विटर पर लिखा, "सभी के आशीर्वाद से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है। मैं भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।" दिलीप टिर्की भारतीय हॉकी में सबसे प्रिय शख्सियतों में से एक हैं। उन्होंने 15 साल के लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में 412 मैच के साथ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। इस साल अगस्त में, हॉकी इंडिया ने अजय नायक को हॉकी इंडिया का चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया था। नायक बिहार सरकार के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त ए.के. मजूमदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण करेंगे।