News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
यूपी के 24 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनेंगे राजपत्रित अधिकारी एक महीने में प्रशिक्षकों के भी सभी खाली पद भरे जाएंगे खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की आर्थिक सुधारने के लिए शीघ्र ही नौकरी देने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी बनाने का उपहार दिया है। उन्होंने राज्य का नाम रोशन करने वाले कुल 24 खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टीम इंडिया के स्टार हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को सीएम के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) पद पर भर्ती किया जाएगा। खेल विभाग के इस प्रस्ताव पर ललित ने सहमति भी जता दी है। जल्द ही उनको भर्ती किया जाएगा। भारत ने 41 साल के लम्बे इंतजार के बाद ओलम्पिक में कोई पदक जीता था। भारतीय टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक हासिल किया था। वहीं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में कांस्य पदक जीतने वाले विजय यादव की राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के रूप में भर्ती की जाएगी। विजय ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है। अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने बताया कि 20 सितम्बर को एक बैठक होनी है। इसके बाद ही सभी को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं कुल 24 खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी देने के लिए पदों को चिन्हित कर लिया गया है। नौ विभागों में भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश में अब खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए कोच की भी भर्ती होगी। अभी कोच के कुल 450 पदों में से 270 पद खाली हैं। सिर्फ 180 कोच ही खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। ऐसे में खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए कोच के सभी खाली पद भरे जाएंगे।