News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का जोरदार स्वागत
खेलपथ संवाद
बहालगढ़। 10 से 18 सितम्बर 2022 तक बेलग्रेड के सर्बिया में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप की चयन प्रक्रिया के लिए हरियाणा स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण बहालगढ़ साई सेंटर पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के इस अभूतपूर्व स्वागत-अभिनंदन से अभिभूत हूँ।
देखा जाए तो हमारे पहलवान जिस तरह कुश्ती में दुनिया भर में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं उसका दूसरा उदाहरण यदा-कदा ही देखने को मिलता है। हरियाणा आज खेलों का पॉवर हाउस बन चुका है तो हरियाणवी पहलवान और हिन्दुस्तान एक-दूसरे के पर्याय हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार के साथ ही हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों की जितनी तारीफ की जाए वह कम है।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहतास, कोषाध्यक्ष सुमित नरवाल, डायरेक्टर साई ललिता शर्मा, भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एसपी सिंह देसवाल, पूर्व ओलम्पियन,दिल्ली कुश्ती संघ अध्यक्ष जयप्रकाश एवं भारतीय कुश्ती कोच चंद्र विजय यादव आदि ने किया। सभी पदाधिकारियों ने सीनियर भारतीय पुरुष कुश्ती टीम के प्रतिभागी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए उन्हें सीनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।