News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एथलेटिक्स में भारत को एक और पदक मिल गया है। प्रियंका गोस्वामी ने 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या 27 पहुंचा दी है। इस खिलाड़ी ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को मेडल दिलाया है। प्रियंका ने 10 हजार मीटर की वॉक रेस में सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं, केन्या की एमिली 43.50.86 मिनट में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं। राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की।