News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
विश्व निशानेबाजी में जीता कांस्य खेलपथ संवाद अम्बाला। छोरियों के बाद अब हरियाणा की बहू ने भी विदेश में धमाल मचा दिया है। पंजाब पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर कार्यरत हरियाणा के अम्बाला जिले की बहू अंजुम मोद्गिल ने निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतकर पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। अम्बाला के गांव चुड़ियाली की यह बहू दक्षिण कोरिया में हुए (आईएसएसएफ ) विश्व निशानेबाजी में 50 मीटर राइफल थ्री में तीसरे स्थान पर रहीं और कांस्य पदक जीता। अंजुम मोद्गिल पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं, इसलिए वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलीं। भगवंत मान ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि बेटी अंजुम आपकी काबिलियत ने न केवल पंजाब-हरियाणा बल्कि पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने महिला प्रतियोगिता में किए उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की। पति निशानेबाज तो ससुर ऑर्गेनिक फार्मर अंजुम मोद्गिल का ससुराल भी हरियाणा में अपना एक मुकाम रखता है। उनके पति अंकुश भारद्वाज वर्ल्ड क्लास निशानेबाज हैं। 2008 के कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में उन्होंने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किया था। अब निशानेबाजी में उनका देश की ओर से बतौर कोच के लिए सिलेक्शन हुआ है, जिसकी ट्रेनिंग सोमवार से शुरू हो गई। उनके ससुर मास्टर लालचंद शर्मा न केवल अम्बाला बल्कि हरियाणा के मशहूर ऑर्गेनिक फार्मर हैं। वे ऑर्गेनिक दाल और गन्ने की खेती करते हैं।