News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
मां बनने के 16 दिन बाद बेटे नाम थियोडोर बताया नई दिल्ली। रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा 35 साल की उम्र में मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। शारापोवा ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उसका नाम थियोडोर है, जिसका अर्थ होता है भगवान का तोहफा। उन्होंने ब्रिटेन के एलेक्सजेंडर गिलेक्स के साथ भी फोटो शेयर की है, जो उनके मंगेतर हैं। शानिया और एलेक्सजेंडर ने साल 2020 में सगाई की थी। इससे पहले इन दोनों से दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था। सानिया ने अपने मंगेतर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "सबसे खूबसूरत, चुनौतीपूर्ण, और तोहफा जो हमारा छोटा सा परिवार मांग सकता है।" शारापोवा और एलेक्सजेंडर ने अपने बच्चे का नाम थियोडोर रखा है। यह ग्रीक भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है। भगवान का तोहफा। शारापोवा ने अपने बेटे के जन्म की तारीख रोमन लिपि में लिखी है। उनके बेटे का जन्म एक जुलाई को हुआ था। पांच ग्रैंडस्लैम जीतने वाली मारिया शारापोवा इस साल 19 अप्रैल को 35 साल हो हुई थीं। साल 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के बाद उन्होंने टेनिस को अलविदा कह दिया था। उनके मंगेतर एलेक्सजेंडर 42 साल के हैं। वो सगाई से पहले तक शारापोवा के अधिकतर मैच देखने पहुंचते थे। दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। शारापोवा ने साल 2004 में अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीता था। उस समय उनकी उम्र महज 17 साल थी। उन्होंने विंबलडन ओपन अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने फ्रेंच ओपन भी अपने नाम किया। 2016 में उन पर डोपिंग के चलते 15 महीने का प्रतिबंध लगा था और 2017 में उन्होंने वापसी की थी, लेकिन वापसी के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाईं।