News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
हॉकी इंडिया ने दोनों अम्पायरों को दी बधाई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय हॉकी अम्पायर सौरभ सिंह राजपूत को अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने पदोन्नत करते हुए एडवांसमेंट पैनल अम्पायर बनाया है वहीं रमा प्रमोद पोतनीस एफआईएच इंटरनेशनल पैनल अम्पायर होंगी। दोनों अम्पायरों को हॉकी इंडिया ने बधाई दी है। रमा पोतनीस ने 2014 में ऑफिसिएटिंग का काम शुरू किया था। रमा कई नेशनल टूर्नामेंट में अम्पायरिंग का काम कर चुकी हैं। 2021 में दक्षिण होरिया के डोंगी में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भी रमा ने ऑफिसियल का काम किया था। वहीं, महाराष्ट्र के रहने वाले सौरभ सिंह 2010 में घरेलू मैचों में अंपायरिंग करना शुरू किया था। वह कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी अंपारिंग कर चुके हैं। 2021 में ढाका में हुई एशियन चैंपियनशिप और 2022 में एशिया कप जकार्ता में उन्होंने अंपारिंग की थी।