News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
जूडो में खेलेंगी कॉमनवेल्थ खेलपथ संवाद चरखी दादरी। बहरीन के मनामा में आयोजित एशियन अंडर-20 चैम्पियनशिप में चरखी दादरी के गांव नीमली निवासी आरजू ने भी शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले आरजू ने हाल ही में बिश्केक में आयोजित एशियन अंडर-23 कुश्ती चैम्पियनशिप के दौरान रजत पदक हासिल किया था। पिछले 15 दिनों में महिला पहलवान आरजू ने देश की झोली में दूसरा पदक डाला है। वहीं आरजू कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जूडो में क्वालीफाई भी कर चुकी हैं। आरजू के पिता ओमप्रकाश लुहाच ने बताया कि मनामा में आयोजित अंडर-20 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप के 68 किलो भारवर्ग में आरजू ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह आरजू की तीसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। इन तीनों प्रतियोगिताओं में आरजू ने दो पदक अपने नाम किए हैं। इनमें एक स्वर्ण पदक व एक रजत पदक शामिल है। इस प्रतियोगिता के बाद दो सप्ताह के अंदर ही आरजू ने एशियन अंडर-20 में स्वर्ण पदक जीतकर पिछली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक न जीत पाने की कमी को पूरा कर दिया। आरजू बर्मिंघम में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जूडो में क्वालीफाई कर चुकी हैं।