News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात की मेजबानी में 36वें राष्ट्रीय खेल 27 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक होंगे। इस बात की घोषणा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को की। गुजरात पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। गुजरात के खेल, युवा और संस्कृति गतिविधि विभाग के प्रमुख सचिव अश्वनी कुमार ने कहा, गुजरात में विश्व स्तरीय खेल संसाधन और अधोसंरचना है। खेलों के सर्वश्रेष्ठ आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। खेल मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, इतने बड़े आयोजन के लिए हमारे पास सिर्फ तीन महीने का वक्त है लेकिन हम इनका सफल आयोजन करेंगे। छह शहरों में होंगी स्पर्धाएं खेल मंत्री ने बताया, छह शहरों में अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वड़ोदरा, राजकोज और भावनगर में स्पर्धाएं आयोजित होंगी। 36 खेलों में देशभर से करीब 7000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनडोर और आउट डोर स्पर्धाओं जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, कुश्ती, कबड्डी और खो-खो आदि का आयोजन होगा। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सात वर्ष बाद हो रहा है। इससे पहले केरल में 2015 में राष्ट्रीय खेल हुए थे। कोरोना और अन्य कारणों की वजह से खेलों के आयोजन में इतना अंतराल पैदा हो गया।