News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी मिला खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। ओलम्पिक और विश्व कप पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार सुबह जालंधर में निधन हो गया। वर्ष 1970 के दशक में भारत की कई यादगार जीत का हिस्सा रहे। वरिंदर 75 साल के थे। वरिंदर 1975 में कुआलालम्पुर में पुरुष हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का अब तक का एकमात्र स्वर्ण पदक है। भारत ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलम्पिक में कांस्य पदक और एम्सटरडम में 1973 विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। वरिंदर की मौजूदगी वाली टीम ने 1974 और 1978 एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता। वह 1975 मांट्रियाल ओलम्पिक में भी भारतीय टीम में शामिल थे। वरिंदर को 2007 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया था। हॉकी इंडिया ने वरिंदर के निधन पर शोक जताया है। हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वरिंदर सिंह की उपलब्धि को दुनिया भर का हॉकी समुदाय याद रखेगा।'