News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
करियर का 21वां पदक किया अपने नाम नई दिल्ली। अमेरिका की 25 साल की तैराक कैटी लेडेकी ने विश्व चैम्पियनशिप में अपने पदकों की संख्या 21 तक पहुंचा दी है। दुनिया की किसी भी महिला तैराक के मुकाबले अब उनके पास दो पदक ज्यादा हैं। इन 21 पदकों में 18 तो स्वर्ण हैं। उन्होंने अपना 18वां स्वर्ण महिलाओं की 4×200 फ्रीस्टाइल रिले में जीता। अमेरिकी टीम ने 7:41.45 मिनट का मीट रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले लेडेकी ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्णिम सफलताएं हासिल की थीं। लेडेकी के बाद विश्व चैम्पियनशिप में सर्वाधिक हमवतन नटाली कफलिन ने 19 पदक जीते हैं। उन्होंने सात स्वर्ण, सात रजत, पांच कांस्य जीते हैं। लेडेकी 18वें स्वर्ण के साथ विश्व चैम्पियनशिप में सर्वाधिक खिताब के मामले में रियान लोकटे के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गई हैं। सबसे आगे माइकल फेल्प्स (26) हैं।