News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
इस समय दिग्गज खिलाड़ी चोट से परेशान राफेल ने जीते हैं 22 ग्रैंड स्लैम खिताब लंदन। हाल में फ्रेंच ओपन पर कब्जा जमाने वाले राफेल नडाल पैर के दर्द से काफी परेशान रहे हैं। फ्रेंच ओपन के दौरान नडाल को पेनकिलर इंजेक्शन लेकर खेलना पड़ा था, ऐसे में क्या वह विम्बलडन खेल पाएंगे, इसको लेकर संशय है। लेकिन राफेल नडाल को भरोसा है कि वह प्रतिष्ठित विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को बाएं पैर में दर्द की शिकायत थी, जिसके लिए उन्होंने नया ट्रीटमेंट लिया है और इसी की बदौलत वह पिछले एक सप्ताह से बिना लंगड़ाए चल पा रहे हैं। विम्बलडन में नडाल हिस्सा ले पाएंगे या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन इस टेनिस स्टार का मानना है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह विम्बलडन में जरूर हिस्सा लेंगे। नडाल ने हाल में ही फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया है। नडाल ने कहा, 'मेरा मन विम्बलडन खेलने का है।' उन्होंने कहा, 'अगर चीजें उस तरह से नहीं होती हैं, जैसा कि मैं चाहता हूं तो हम देखेंगे कि क्या होता है। लेकिन मैं खुश हूं। मैं एक सप्ताह से लंगड़ाए बिना चल रहा हूं।' पैर के दर्द से परेशान नडाल ने दो सप्ताह पहले अपना 14वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह इतनी परेशानी में खेलना जारी रख पाएंगे या नहीं। वह पेनकिलर इंजेक्शन लेने के बाद ही रोलां गैरां ग्रैंडस्लैम पूरा खेल पाए थे। लेकिन स्पेन के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह फिर से ऐसा नहीं करना चाहते। फ्रेंच ओपन 2022 नडाल का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब था।