News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
1978 बैंकॉक एशियाई खेलों में 5000 मीटर और 10,000 मीटर स्पर्धा में जीते थे गोल्ड मेडल खेलपथ संवाद होशियारपुर। 1978 के बैंकाक एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले लम्बी दूरी के धावक हरिचंद का सोमवार सुबह होशियारपुर जिले के उनके पैतृक गांव घोड़ेवाहा में निधन हो गया। हरिचंद सीआरपीएफ कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह 69 वर्ष के थे। हरिचंद ने 1975 की एशियाई चैम्पियनशिप में 10,000 मीटर में स्वर्ण पदक और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता। बाद में उन्होंने बैंकॉक में 1978 एशियाई खेलों में 5000 मीटर और 10,000 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 1976 और 1980 में दो ओलम्पिक खेलों में भी भाग लिया। हरिचंद को अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा गया था। सीएम भगवंत मान ने एथलीट के निधन पर शोक जताया है। चंद का जालंधर के कैपिटल अस्पताल में इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 14 जून को पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के पास घोड़ेवाहा गांव में होना संभावित है।