News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
सारा तेंदुलकर का कहना वह कुकिंग करने में भी माहिर मुम्बई। महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया की पसंदीदा हैं। भले ही वह सुर्खियों से दूर रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर सारा का बहुत बड़ा फैन बेस है। यहां तक कि उनके लिए समर्पित कई फैन पेज भी हैं। सारा तेंदुलकर ने हाल ही में मॉडलिंग में डेब्यू किया है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अवतार में फोटो शेयर करती रहती हैं। यहां हम आपको सारा तेंदुलकर के अलग-अलग अंदाज के बारे में बता रहे हैं। सारा ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया था जिसमें वो गुरुद्वारा में दिखाई दे रही थीं। इस दौरान सारा प्रसाद खा रही थीं। सारा ने हाल ही में एक लोकप्रिय कपड़ों के ब्रांड के लिए मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना पहला मॉडलिंग वीडियो शेयर किया था। उनके साथ अभिनेत्री बनिता संधू और तानिया श्रॉफ भी थीं। यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया था। सारा अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं। वो हमेशा जिम जाती हैं और कभी-कभी वहां की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। सारा को घूमना काफी पसंद है। वो दुनिया भर में घूमती रहती हैं। उन्होंने फ्रांस, इंग्लैंड, इंडोनेशिया, दुबई सहित कई देशों के चक्कर लगाए हैं। आईपीएल 2022 के दौरान क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद थी की सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। हालांकि, यह संभव नहीं हो सका। अर्जुन की बहन सारा आईपीएल के कई मैचों के दौरान स्टेडियम में दिखाई दीं। उन्हें भी उम्मीद थी कि उनका भाई डेब्यू करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सारा हाल ही में पारंपिक अंदाज में दिखाई दी थीं। उन्होंने मराठी साड़ी पहनी थी और पारंपरिक तरीके से बिंदी और गहने पहनकर तैयार हुई थीं। सचिन का परिवार एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिनमें सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सारा तेंदुलकर इस शादी में कलश लेकर किसी रस्म में भी शामिल हुईं थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शादी उनके किसी करीबी रिश्तेदार की थी। इस शादी में सारा पूरी तरह से पारंपरिक मराठी अंदाज में तैयार हुई थीं। उनके गहने से लेकर गजरे और साड़ी तक हर चीज में मराठी अंदाज झलक रहा था। उन्हें पहली बार साड़ी में देखा गया। सारा ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें कुकिंग भी बहुत पसंद है। सारा ने सूशी और डंपलिंग बनाई थी।