Visit Website
Logout
Welcome
Logout
Dashboard
Social Links
Advertisment
Add / Edit Category
Add News
All News
Newspaper
Book
Videos
Bottom Marquee
About
Sampadika
Contact
Change Password
Dashboard
News Edit
Edit News Here
News Title :
News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
News Image:
Category:
अपनी बात
शख्सियत
साक्षात्कार
आयोजन
मैदानों से
ग्वालियर
राज्यों से
क्रिकेट
स्लाइडर
प्रतिभा
अंतरराष्ट्रीय
शिक्षा
Description:
पिछले खेलों का चैम्पियन है महाराष्ट्र
खेलपथ संवाद
चंडीगढ़।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 अब अपने रोमांचक दौर पर पहुंच गया है। पूर्व चैम्पियन महाराष्ट्र ने रविवार को नौ गोल्ड मेडल के साथ पदक तालिका पर बढ़त बना ली है वहीं, हरियाणा छह स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 24 मेडल हासिल किए हैं। इनमें छह स्वर्ण, छह रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं वहीं, महाराष्ट्र ने कुल 17 पदक जीते हैं, जिसमें नौ स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।
रविवार को टूर्नामेंट में दो नए नेशनल रिकार्ड बने हैं। महाराष्ट्र ने वेटलिफ्टिंग में चार में से तीन गोल्ड मेडल जीते। योग में तीन और साइकिलिंग में एक गोल्ड मेडल हासिल किया है। हरियाणा ने कुश्ती में अपना दबदबा कायम रखा, उसने सभी पांच गोल्ड जीते व एक गोल्ड प्रदेश को साइकिलिंग में मिला है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल पहली बार पारम्परिक खेल थांग-ता में मणिपुर ने चार गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। आठ मेडल के साथ पंजाब चौथे और चार मेडल के साथ चंडीगढ़ पांचवें स्थान पर है।
दो खिलाड़ियों ने बनाया नेशनल रिकार्ड
महाराष्ट्र के वेटलिफ्टर हर्षदा गरुड़ ने महिलाओं के 45 किलो वर्ग में यूथ नेशनल गेम्स का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 83 किलो भार उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्हें उत्तर प्रदेश की अंजलि से कड़ी चुनौती मिली। दोनों ने पहले जर्क में 80 किलो भार उठाया, लेकिन दूसरी बार हर्षदा गरुड़ ने बाजी मार ली।इसके अलावा तमिलनाडु के एल. धनुष ने 49 किलो भार वर्ग में खेलते हुए 88 किलो न्यू स्नैच रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ओवरआल 190 किलो भार उठाया।
पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र ने 78 स्वर्ण, 77 रजत तथा 101 कांस्य पदक सहित कुल 256 पदक जीते थे जबकि हरियाणा ने 68 स्वर्ण, 60 रजत तथा 72 कांस्य पदक सहित कुल 200 पदक जीते थे। उन खेलों में दिल्ली ने 39 स्वर्ण, 36 रजत तथा 47 कांस्य पदक सहित कुल 122 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया था।