News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
कहा- देश के बाकी हिस्सों में भी मिलेंगी ऐसी सुविधाएं खेलपथ संवाद पुणे। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को खेल से जुड़ी कई तरह की गतिविधियों में भाग लिया। पहले वो कार्डियो मशीन पर दौड़ते नजर आए फिर निशानेबाजी में अपना हाथ आजमाया। ठाकुर पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में पहुंचे थे। इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम पहलवान केडी जाधव के नाम पर रखा गया है। इस समारोह में शामिल होने के दौरान ठाकुर कई तरह की खेल गतिविधियों का हिस्सा बने। ठाकुर ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस 27 एकड़ के परिसर में कई तरह की शानदार सुविधाएं शुरू हुई हैं। एक विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज बनाया गया है। छात्रों को यहां अच्छी ट्रेनिंग के साथ-साथ बेहतरीन सुविधाएं भी मिलेंगी। उम्मीद है कि आने वाले समय में देश के बाकी हिस्सों में भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। केडी जाधव स्वतंत्र भारत के लिए ओलम्पिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। उन्होंने 1952 हेलसिंकी ओलम्पिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था। जाधव का जन्म 15 जनवरी, 1926 को महाराष्ट्र के गुलेश्वर गांव में हुआ था। वो नॉर्मन प्रिचार्ड के बाद दूसरे भारतीय थे, जिन्होंने एकल स्पर्धा में भारत को ओलम्पिक में पदक दिलाया था। जाधव का पूरा परिवार पहलवानी करता था। अपने परिवार में वो पांच बेटों में सबसे छोटे थे। पांच साल की उम्र से ही जाधव ने कुश्ती लड़नी शुरू कर दी थी। छोटे कद के जाधव बहुत फुर्ती के साथ लड़ते थे और विपक्षी पहलवानों के लिए उनसे पार पाना मुश्किल होता था। उन्होंने अपने से दोगुने बड़े पहलवानों को हराकर ख्याति पाई थी। उन्होंने ओलम्पिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। अब स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स का नामकरण उनके नाम पर किया गया है।