News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में दिखाएंगे दम खेलपथ संवाद सोनीपत। किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में होने वाली अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए भारतीय पहलवानों का चयन किया गया। साई सोनीपत में फ्रीस्टाइल के तीन और ग्रीको रोमन के पांच भार वर्गों में ट्रायल कर टीम को चुना गया। वहीं साई लखनऊ में महिला पहलवानों का चयन किया गया है। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि फ्रीस्टाइल में 7 और ग्रीको रोमन में 5 भारवर्गों में पहलवानों का चयन पहले ही कर लिया गया था। बुधवार को साई सोनीपत में ग्रीको रोमन के बाकी के 5 और फ्री स्टाइल के 3 वजनों में पहलवानों का चयन किया गया। अब किर्गिस्तान जाने वाली पूरी टीम की घोषणा कर दी गई है। साई सोनीपत में संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर, संयुक्त सचिव जयप्रकाश और कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल के साथ ग्रीको रोमन के चीफ कोच हरगोबिंद सिंह और फ्रीस्टाइल के चीफ कोच जगमिंदर सिंह मौजूद रहे। ट्रायल में कई रोमाचंक मुकाबले हुए। ग्रीको रोमन के 130 किलो भारवर्ग के फाइनल में चंडीगढ़ के पहलवान प्रवेश ने दिल्ली के पहलवान को मात्र 5 सेकेंड में चित करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। ये पहलवान जाएंगे किर्गिस्तान फ्री स्टाइल के 57 किलो में अमन, 61 किलो में उदित, 65 किलो में सुजीत, 70 किलो में करन, 74 किलो में नवीन, 79 किलो गौरव बालियान, 86 किलो में दीपक पूनिया, 92 किलो में विक्की, 97 किलो में दीपक, 125 किलो में मोहित भाग लेंगे। वहीं ग्रीको रोमन के 55 किलो में अजय, 60 किलो में सौरभ, 63 किलो में नीरज, 67 किलो में गौरव दूहन, 72 किलो में दीपक, 77 किलो में सज्जन, 82 किलो में रोहित दहिया, 87 किलो में सुनील मलिक, 97 किलो में दीपांशु और 130 किलो में प्रवेश का चयन किया गया। लखनऊ साई में हुए ट्रायल में 50 किलो में नीलम, 53 किलो में अंतिम, 55 किलो में ज्योति, 57 किलो में पुष्पा, 59 किलो में मानसी, 62 किलो में भतेरी, 65 किलो में राधिका, 68 किलो में आरजू, 72 किलो में रीतिका और 76 किलो में बिपाशा का चयन हुआ।