News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
खेलपथ संवाद चंडीगढ़। मध्य प्रदेश की धरती पर हरियाणा की बेटियों ने कमाल करते हुए 50वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप जीती है। हरियाणा ने दिल्ली को फाइनल मुकाबले में 25-21 से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और पंजाब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। दिग्विजय ने कहा कि 31 मार्च से 4 अप्रैल तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 राज्यों की महिला टीमों ने भाग लिया था। हरियाणा की बेटियों ने अपना दमखम दिखाते हुए प्रतियोगिता को जीतते हुए अवॉर्ड की ट्रॉफी लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, देश के हैंडबॉल खेल को विश्व में पहचान दिलाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।