News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
आनंद ने कहा बेहद सफल रहेगा आयोजन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शतरंज की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था फीडे ने शुक्रवार को चेस ओलम्पियाड के आधिकारिक अधिकार भारतीय शतरंज महासंघ को सौंप दिए। इसके साथ ही यह तय हो गया कि 28 जुलाई से 14 अगस्त तक शतरंज महाकुंभ का आयोजन चेन्नई में ही होगा। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि भारत में चेस ओलम्पियाड का आयोजन बेहद सफल रहेगा। फीडे अध्यक्ष ऑर्कडी ड्वार्कोविच ने अधिकार सौंपने के मौके पर कहा दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत ज्यादा ग्रैंड मास्टर पैदा करता है। ऐसे में चेस ओलम्पियाड की मेजबानी का अधिकार उसका बनता है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि चेन्नई में होने वाला यह ओलम्पियाड अब तक का सर्वश्रेष्ठ आयोजन होगा। वहीं महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने कहा कि ओलंपियाड के आयोजन में 100 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। फीडे से मेजबानी लेने के लिए उसे 25 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। आयोजन के लिए चेन्नई के महाबलीपुरम में साढ़े तीन हजार होटल के कमरे बुक करा दिए गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसमें 160 से 190 देश शिरकत करेंगे।