News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप टीम में यूपी की एक भी लड़की नहीं खेलपथ संवाद लखनऊ। सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के ट्रायल में पुरुषों के बाद महिला वर्ग में भी हरियाणा का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के लिए चयनित दस पहलवानों में आठ हरियाणा की हैं। मंगोलिया के उलानबटोर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए ट्रायल उत्तर प्रदेश के लखनऊ एसटीसी में हुए। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण भी मौजूद रहे। भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि 19 से 24 अप्रैल तक मंगोलिया के उलानबटोर में होने जा रही सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए महिला वर्ग के ट्रायल लखनऊ के साई सेंटर में हुए। इसमें पहलवानों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल में अपनी जगह बनाई। खास बात यह रही कि ट्रायल प्रक्रिया में पुरुषों के बाद महिलाओं ने भी दमखम दिखाया और 10 में से हरियाणा की आठ महिला पहलवानों ने अपना चयन कराया। ट्रायल प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई। इस दौरान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक लेकर आएंगी। प्रतियोगिता के लिए 53 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की स्वाति शिंदे और 55 किलो में दिल्ली की सुषमा शौकीन का भी चयन हुआ है। हरियाणा की ये पहलवान चयनित 50 किलोग्राम मनीषा हिसार, 57 किलोग्राम अंशु मलिक झज्जर, 59 किलोग्राम सरिता मोर बरोदा,सोनीपत, 62 किलोग्राम मनीषा रोहतक, 65 किलोग्राम राधिका पानीपत, 68 किलोग्राम सोनिका हुड्डा रोहतक, 72 किलोग्राम निक्की धनाना, सोनीपत, 76 किलोग्राम सुदेश भैंसवाल, सोनीपत।