News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
दुबई में जीता सिल्वर मेडल, बटोरी वाहवाही खेलपथ संवाद सोनीपत। जिले के गांव भदाना के रहने वाले पैरा एथलीट धर्मबीर नैन ने टोक्यो पैरालम्पिक में मिली हार से उबरते हुए नए एशियन रिकॉर्ड के साथ देश की झोली में सिल्वर मेडल डाल दिया। धर्मबीर नैन ने दुबई में चल रही 13वीं फैजा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 30.25 मीटर के पुराने एशियन थ्रो के रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए 31.09 मीटर की दूरी पर थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। धर्मबीर 25 मार्च को स्वदेश लौटेंगे, जिस पर खेलप्रेमियों ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। धर्मबीर नैन एफ-32/51 श्रेणी में क्लब थ्रो करते हैं। पिछले साल टोक्यो पैरालम्पिक में भी भाग लिया था लेकिन कोई मेडल नहीं ला पाए थे। धर्मबीर नैन अपने प्रदर्शन से निराश थे। धर्मबीर ने फोन पर बताया कि इसके बाद उसने साई में कोच पैरालम्पियन अमित सरोहा के निर्देशन में रोजाना सुबह-शाम कई-कई घंटे अभ्यास किया। जिसके परिणामस्वरूप क्लब थ्रो एफ 32/51 के फाइनल में 31.09 मीटर थ्रो करके अल्जीरिया के वालिद फरहा के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया।