News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
खेलपथ संवाद चंडीगढ़। राजधानी में चल रहे ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन-टेनिस टूर्नामेंट में सेक्टर-10 के महिला पॉलिटेक्निक की लेक्चरर मधु मान ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए सिल्वर मेडल जीता है। चंडीगढ़ पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली मधु मान हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर हैं। फिलहाल वे चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर हैं और यूटी की ओर से ही खेल रही हैं। महिला सिंगल के फाइनल में उनका मुकाबला बड़ा रोचक रहा। इस टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश की अंजलि ने जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीता वहीं मधु को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। नयी दिल्ली की वैभवी सिंह को ब्रांज मेडल मिला।