News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
अपने ही रिकॉर्ड में किया एक सेंटीमीटर का सुधार बेलग्रेड इंडोर प्रतियोगिता बेलग्रेड। स्वीडन के ओलम्पिक चैम्पियन माेंडा डुपलेंटस ने बेलग्रेड इंडोर प्रतियोगिता में 6.19 मीटर के साथ अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने फरवरी 2020 में ग्लासगो में बनाए 6.18 मीटर के अपने प्रदर्शन को सुधारा। डुपलेंटस ने पहले प्रयास में 5.61, 5.85 और 6.00 के प्रयास किए फिर 6.19 पर उन्होंने दो बार मिस किया। तीसरे और अंतिम प्रयास में उनका घुटना बार से छू गया लेकिन वह गिरा नहीं और उन्होंने मैट पर कूदते ही दुबारा हवा में छलांग लगाकर मुट्टी बांधकर पंच करते हुए जश्न मनाया। 25 माह में चौथा विश्व कीर्तिमान स्वीडन के 22 साल के खिलाड़ी का यह चौथा विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने फरवरी 2020 में पहले 6.17 मीटर के साथ पोलैंड के तोरन में लंदन ओलम्पिक के चैम्पियन रेनाड लेवेलेनी का कीर्तिमान तोड़ा। फिर ग्लासगो में एक सेंटीमीटर का सुधार किया। उसके बाद उसी साल सितम्बर में रोम डायमंड लीग में 6.15 मीटर के साथ आउटडोर विश्व रिकॉर्ड बनाया जो दिग्गज सर्गेई बुबका (6.14) ने जुलाई 1994 में बनाया था।