News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) खेलपथ संवाद लखनऊ। लखनऊ में 22 से 28 फरवरी, 2022 तक खेली गयी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-द्वितीय चरण के ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी टीम शीर्ष पर रही। खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर के मध्य हुआ मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। मैच शुरू होने से आखिरी समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और परिणाम ड्रॉ रहा। इस प्रतियोगिता में म.प्र. हॉकी अकादमी टीम तीन जीत और दो ड्रा के साथ 11 अंक हासिल कर ग्रुप-बी में पहले स्थान पर रही। स्पोर्ट्स हॉस्टल, भुवनेश्वर की टीम के भी 11 अंक रहे परंतु गोल डिफरेंस के आधार पर म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम पहले स्थान पर रही। म.प्र. हॉकी अकादमी का गोल डिफरेंस 22 रहा जबकि स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम का गोल डिफरेंस 11 रहा। 9 अंकों के साथ खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर की टीम तीसरे स्थान पर रही। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का प्रथम चरण 15 से 21 दिसम्बर, 2021 तक नई दिल्ली में खेला गया। जिसमें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही थी।