News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
खेलपथ संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी के लिए फाइनल चयन ट्रायल सम्पन्न हुए। प्रदेश भर के 40 चुनिन्दा कुश्ती खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शारीरिक दक्षता एवं अन्य योग्यताओं को पूर्ण करने के उपरांत खिलाड़ियों का अंतिम चयन अकादमी के लिए किया जाएगा। खिलाड़ियों का फायनल चयन ट्रायल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक, द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव के मार्गदर्शन में हुआ। उल्लेखनीय है कि अकादमी में चयन के लिए ग्वालियर से 135, सागर से 30, जबलपुर से 161, उज्जैन से 69, इन्दौर से 149 तथा भोपाल से 135 खिलाड़ियों सहित कुल 679 पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का टेस्ट दिया था, जिनमें से फाइनल ट्रायल हेतु 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां मध्य प्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी की स्थापना जुलाई, 2007 में की गई। स्थापना से अब तक कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 16 स्वर्ण, 65 रजत और 116 कांस्य पदक अर्जित किए हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने 3 रजत और 5 कांस्य पदक अर्जित किए।