News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
81वीं आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2022 खेलपथ संवाद भोपाल। कर्नाटक के मैंगलोर में 4 से 7 जनवरी, 2022 तक आयोजित 81वीं आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी परवेज खान ने 800 मीटर दौड़ 1ः52.42 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। मैंगलोर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी देवैया टी.ए. ने 1ः52.63 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरा तथा नेहरू ग्राम यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी इरफान ने 1ः52.84 मिनट में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि अकादमी के खिलाड़ी परवेज खान ने 6 जनवरी को 1500 मीटर दौड 3ः48.39 मिनट में पूरी कर कांस्य पदक अर्जित कर मीट रिकार्ड भी तोड़ा था।