News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
भारतीय महिला हॉकी टीम के दो मैच भी शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में ऐतिहासिक पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य के मुकाबले समेत चार मैच इस साल अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा वर्ष 2021 के सबसे पसंदीदा मैच के पुरस्कार की दौड़ में हैं। एफआईएच एक सर्वेक्षण के जरिये हॉकी प्रेमियों को पिछले साल का सबसे पसंदीदा मैच चुनने का मौका दे रहा है। भारतीय टीम ने टोक्यो में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। वह मैच भी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इसके अलावा भारतीय महिला टीम के दो मैच भी नामित किए गए हैं। इनमें टोक्यो ओलम्पिक क्वार्टर फाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 से मिली जीत और कांस्य के प्लेऑफ में ब्रिटेन से 3-4 से मिली हार वाला मैच शामिल है। जूनियर हॉकी टीम का फ्रांस के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच भी दौड़ में है जिसमें भारत 4-5 से हार गया था। वोटिंग दस जनवरी को खत्म होगी।