News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
दो दिन चलने वाली नीलामी बेंगलुरु में होगी इस बार ऑक्शन में हिस्सा लेंगी 10 टीमें मुम्बई। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीख तय हो चुकी हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ऑक्शन 7 और 8 फरवरी को होगा। बीसीसीआई ने तय किया है कि दो दिन चलने वाली नीलामी बेंगलुरु में होगी। पहले यह कहा जा रहा था कि आईपीएल का मेगा ऑक्शन दुबई में किया जाएगा, लेकिन अधिकारी ने साफ कर दिया है कि अगर भारत में कोरोना से हालात नहीं बिगड़े तो ऑक्शन भारत में ही होगा। अधिकांश फ्रेंचाईजी का मानना है कि हर तीन साल में नीलामी होने पर टीम का संयोजन पूरी तरह बिगड़ जाता है। दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने कहा था कि टीम बनाने में इतनी मेहनत करने के बाद खिलाड़ियों को टीम से हटाना काफी कठिन होता है। मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास होंगे। ये फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 72 करोड़ रुपए के साथ जाएगी। वहीं, राजस्थान के पास 62 करोड़ और हैदराबाद के 68 करोड़ बचे हैं। सबसे कम पैसे दिल्ली के पास हैं। वो ऑक्शन में 47.50 करोड़ के साथ उतरेगी। इस बार IPL में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें नजर आएंगी। आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ की टीम को 7,090 करोड़ रुपए में खरीदा है और पांच साल बाद दोबारा लीग में वापसी कर ली है। इससे पहले गोयनका ग्रुप के पास दो साल 2016 व 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स की टीम रही थी। वहीं, CVC कैपिटल ने 5,166 करोड़ रुपए में अहमदाबाद की टीम खरीदी है। आईपीएल 2022 के लिए 8 टीमों ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कोलकाता के वेंकटेश अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक की सैलरी तो 39 गुना ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ को 2022 के सीजन में 6 करोड़ मिलेंगे, जबकि 2021 सीजन में इस खिलाड़ी की सैलरी सिर्फ 20 लाख थी।