News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
आज खेला जाएगा मुकाबला ढाका। एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने धीमी शुरुआत करने के बाद गजब की स्पीड पकड़ने में सफल रही। टीम इंडिया ढाका में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच मंगलवार (21 दिसम्बर) को खेला जाएगा। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। अपने अंतिम राउंड रॉबिन मैच में भारत ने जापान को 6-0 से शिकस्त दी थी। एशियन चैंपियनशिप हॉकी में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अंकतालिक पर नजर डाली जाए तो टीम इंडिया 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद कोरिया 6 अंकों के साथ दूसरे, पांच अंकों के साथ जापान तीसरे, इतने ही अंकों के साथ पाकिस्तान चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, मेजबान बांग्लादेश का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी शर्मनाक रहा और वह एक भी मैच नहीं जीत सका। एशियन चैंपियनशिप में भारत के प्रदर्शन की बात की जाए तो टीम इंडिया अभी तक अजेय रही है। साउथ कोरिया के खिलाफ पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद टीम इंडिया ने अगले मुकाबले में बांग्लादेश को 9-0 से रौंदा। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से पटखनी दी। वहीं अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया ने जापान को 6-0 से हराया। भारतीय हॉकी टीम ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। भारत टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफल रहा। इसके अलावा जिस तरह से टीम अब तक एशियन चैंपियनशिप में प्रदर्शन किया है उसे देख कर कहा जा सकता है कि भारत अपने खिताब की रक्षा करने में सफल रहेगा। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में सभी खिलाड़ियों को मिला जुला प्रदर्शन रहा है। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का गत विजेता है।